फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bike boat froud, accused arrest, sonipat

नोएडा में बाइक बोट फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bike boat froud, accused arrest, sonipat
बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नोएडा में किराए पर बाइक लगाकर हर माह 9765 बैंक खाते में डलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महावीर कॉलोनी का रहने वाला सूरत सिंह है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी संजय भाटी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

मामले को लेकर साबुन दरवाजा के सुनील ने पुलिस को बताया था कि वह वर्ष 2018 में आरोपी सूरत सिंह से कोर्ट में मिला था। उसने उसे बाइक बोट कंपनी के बारे में बताया। उसने बताया था कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) कंपनी किराए पर बाइक लगाने के नाम पर 9765 रुपये प्रति माह देती है। राशि बैंक खाते में आती है। सूरत के माध्यम से उन्होंने कंपनी के आला अधिकारियों आरोपी संजय भाटी और प्रदीप दुबे से संपर्क किया। इन दोनों को पेमेंट देने को कहा था। यह गिरोह लोगों का फंसाकर उन्हें लुभाने के लिए हजारों बाइकों की साइट नोएडा में दिखाता था। ग्राहक को बताया जाता था कि यह सब बाइक किराए पर चलती हैं। इन सबका पैसा ग्राहकों के खाते में हर महीने जा रहा है। आरोपी कहते थे कि एक साल में डबल मुनाफा होगा। जरूरतमंद लोग इनके झांसे में आते गए और इन्होंने उन्हें अपनी ठगी का शिकार बनाया। प्रति बाइक के 62100 रुपये सूरत ही कस्टमर से लेता था। उसने वर्ष 2018 में पैसे दिए थे। जब उसके खाते में कोई राशि नहीं आई तो सूरत से मिला था। सूरत ने उसे जल्द पैसे देने को कहा था। बाद में उसे एक चेक भी दिया गया। जब वह चेक के बारे में बैंक में जानकारी लेने गए तो बैंक खाता ही बंद मिला था। इसी बीच पता लगा था कि संजय भाटी ने देश भर में कई स्थानों पर लोगों से ठगी की है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी में नियुक्त एएसआई बलवान सिंह ने आरोपी संजय भाटी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उससे पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मामले में बिचौलिया बनकर लोगों से पैसे लेकर आरोपियों तक पहुंचाने के आरोपी सूरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार प्रदीप दुबे को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बाइक बोट मामले में लोगों को फंसाकर मुख्य आरोपी के पास ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मामले में प्रदीप दूबे अभी फरार है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बलवान सिंह जांच अधिकारी, कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed