फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhupinder Hooda is the leader of gangsters, Digvijay is a fool: Baroli

भूपेंद्र हुड्डा गैंगस्टरों के सरगना, दिग्विजय मूर्ख : बड़ौली

Thu, 15 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Hooda is the leader of gangsters, Digvijay is a fool: Baroli
गोहाना में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और अन्य
गोहाना । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गैंगस्टरों का सरगना करार देते कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। भर्ती गैंग, दंगा गैंग और दंगा फैलाने वाले गैंग के वही सरगना हैं। वह बुधवार को गोहाना में विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण को लेकर चल रहे गतिरोध पर अपनी बात रखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दिग्विजय चौटाला को मूर्ख कहते हुए कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी का नाम हटा देने का आरोप लगा रही है जबकि सच्चाई यह है कि इससे पहले यह योजना जवाहर लाल नेहरू के नाम पर चल रही थी। वर्ष 2008 में कांग्रेस सरकार ने इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा था।
विज्ञापन


बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को वीबी जी रामजी का ही ज्ञान नहीं है। सरकार ने योजना के स्वरूप में बदलाव कर समय सीमा बढ़ाई है। अब गरीब और मजदूर वर्ग को आजीविका और रोजगार की गारंटी दी जा रही है। प्रदेश में आठ लाख मजदूरों के पंजीकरण के मुकाबले सिर्फ 2100 को काम मिलने के सवाल पर कहा कि पता नहीं कांग्रेस के लोग ऐसे आंकड़े कहां से लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र-प्रदेश की हिस्सेदारी के सवाल पर जवाब

केंद्र के 60 प्रतिशत और प्रदेश सरकार के 40 प्रतिशत हिस्से को लेकर बड़ौली ने कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। जितने भी मजदूर आएंगे सभी को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा की प्राथमिकता गरीब, मजदूर और आम जनता का कल्याण करना है।
प्रदेश में अराजगता की जड़ें कांग्रेस शासन से
बड़ौली ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जजपा नेताओं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। दरअसल, 5 अक्तूबर 2025 को हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में 80 गैंग सक्रिय होने की बात कही थी। मंगलवार को गांव मल्हा माजरा में उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि राज्य की एसटीएफ 88 आपराधिक गैंग सक्रिय होने की बात मान चुकी है। बड़ौली ने कहा कि आज प्रदेश में जो भी अराजकता की बातें सामने आ रही हैं उनकी जड़ें कांग्रेस शासन से हैं।

ईडी की कार्रवाई और ममता बनर्जी पर टिप्पणी
पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई, ममता बनर्जी के विरोध और कोयला घोटाले से जुड़ी पेन ड्राइव पर बड़ौली ने कहा कि ईडी एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है। वह भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करती है। दिग्विजय चौटाला के आरोपों पर कहा कि मूर्खों के सवालों के जवाब नहीं दिए जाते। इसके अलावा अजय चौटाला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसी उनकी सोच है उसी कारण वह इस दशा में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed