फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhiwani and Yamunanagar teams won in sub junior Kabaddi competition

Sonipat News: सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भिवानी और यमुनानगर की टीमें जीतीं

Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani and Yamunanagar teams won in sub junior Kabaddi competition
सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान में कबड्डी अकादमी में आयोजित राज्य सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में मु
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान स्थित खोखर कबड्डी अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में पहले दिन पहले व दूसरे राउंड के मुकाबले हुए। लड़कों के पहले राउंड के पहला मुकाबला मेवात व भिवानी के बीच हुआ। इसमें भिवानी ने मेवात को 42-13 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

संयोजक भारतीय टीम के पूर्व प्रशिक्षक आरएस खोखर ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों की 22-22 टीम भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, हरियाणा राज्य कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, बलबीर पहल, साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा व साई से कबड्डी प्रशिक्षक नवीन ने बतौर अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के पहले राउंड के दूसरे मुकाबले में चरखीदादरी ने कुरुक्षेत्र को 36-33 के स्कोर से हराया। दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में फरीदाबाद ने फतेहाबाद को 42-20 के स्कोर से हराया। दूसरे मुकाबले में पलवल ने करनाल को 33-28 के स्कोर से, तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम ने कैथल को 36-25 से, चौथे मुकाबले में अंबाला ने महेंद्रगढ़ को 35-9 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन

लड़कियों के पहले राउंड के पहले मुकाबले में यमुनानगर ने गुरुग्राम को 38-26 के स्कोर से हराया। दूसरे मुकाबले में रेवाड़ी ने चरखीदादरी को 46-13 के स्कोर से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में कैथल ने पलवल को 35-11 के स्कोर से मात दी। चौथे मुकाबले सोनीपत ने रोहतक को 40-29 के स्कोर से हराया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री एवं हरियाणा कबड्डी संघ के अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक निखिल मदान भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed