फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Becoming Nikshya Mitra, nutritional kits were distributed to 160 TB patients.

Sonipat News: निक्ष्या मित्र बनकर 160 टीबी मरीजों को बांटी पोषक किट

Thu, 23 Nov 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Becoming Nikshya Mitra, nutritional kits were distributed to 160 TB patients.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से 160 टीबी मरीजों को पोषक सहायता प्रदान की जा रही है। इस कड़ी में कुंडली स्थित पीएचसी में फाउंडेशन के सदस्यों ने टीबी मरीजों को पोषक आहार किट वितरित की।
फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर के साथ मिलकर निक्ष्या मित्र बनकर खरखौदा, गन्नौर व मुंडलाना में टीबी मरीजों के लिए न्यूट्रीशनल सपोर्ट देने का अभियान चलाया है। इसके तहत कुंडली स्थित पीएचसी के 60 मरीजों को भी शामिल किया है। इनमें टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें प्रोटीन पाउडर व मल्टी विटामिन टैबलेट्स वितरित किए। मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

नितिन जैन ने बताया कि टीबी मरीजों को डाइट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। उन्हें पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। इसी का ध्यान रखते हुए डॉ. तरुण यादव के मार्गदर्शन में एक साल तक हर महीने न्यूट्रीशनल सपोर्ट देने का निर्णय लिया है। इस बीमारी को जल्द ठीक करने में न्यूट्रीशन की अहम भूमिका है। संस्था निक्ष्या मित्र बनकर सहयोग कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां के लोग जरूरतमंद है और अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते। न्यूट्रीशन पाउडर व मल्टी विटामिन से इन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रवीण जैन, रमेश जैन, ज्योति, कुंडली पीएचसी से डॉ. साधना राव, एसटीएस अमित, सुनील दहिया, बबिता, सतीश, गजराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed