फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bar elections: Opponent raised objection on qualification of joint secretary candidate

बार चुनाव : सहसचिव के उम्मीदवार की योग्यता पर प्रतिद्वंदी ने जताई आपत्ति

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Opponent raised objection on qualification of joint secretary candidate
गन्नौर। गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी व जांच बुधवार को हुई। इस दौरान किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया और सभी नामांकन वैध पाए गए। हालांकि सहसचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करवा चुके अधिवक्ता दिनेश शर्मा के नामांकन की योग्यता पर अभी संशय बना हुआ है। दिनेश शर्मा के नामांकन पर उनके प्रतिद्वंदी संदीप राठौर ने चुनाव अधिकारी के समक्ष आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

उनका कहना है दिनेश शर्मा ने हाल ही में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की है। जिस वजह से वह अभी नामांकन नहीं कर सकते। वहीं दिनेश शर्मा की तरफ से भी इस आपत्ति पर जवाब दिया गया है। चुनाव अधिकारी सुशील त्यागी ने बताया कि दिनेश शर्मा के नामांकन पर आई आपत्ति के बाद इस संबंध में बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को लिखा गया है। उनका निर्णय आने के बाद ही इस पर गन्नौर बार की ओर से इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


- मोहन शर्मा निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने

बार चुनाव के लिए प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए कुल 9 नामांकन आए हैं। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व सहसचिव पद के लिए दो-दो नामांकन आए हैं, जिनके बीच चुनाव होगा। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए मोहन शर्मा ने ही अपना नामांकन किया था, जिसके चलते उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रधान पद के लिए होगा रोचक मुकाबला

नामांकन पत्रों की वापसी व जांच पूरी होने के बाद प्रधान पद के लिए अरुण पहल व युद्धवीर सिंह के बीच टक्कर होगी। अरुण पहल पहले भी प्रधान रह चुके हैं, जबकि युद्धवीर सिंह काफी अनुभवी अधिवक्ता हैं। उन्होंने चुनाव तो नहीं लड़ा, लेकिन हर चुनाव में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में दोनाें दावेदार अपनी जीत के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए विशाल व सुरेश कुमार अत्री, महासचिव पद के लिए बसंत त्यागी व अशोक सैनी, सहसचिव पद के लिए संदीप राठौर व दिनेश शर्मा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed