फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banwasa students hoisted the flag in solo dance

Sonipat News: बनवासा के विद्यार्थियों ने सोलो डांस में लहराया परचम

Sat, 25 Jul 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Banwasa students hoisted the flag in solo dance
फोटो - राजकीय स्कूल बनवासा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत - प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। कथूरा ब्लॉक की खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शनिवार को प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिला। गांव बनवासा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, रागिनी, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया मुख्य अतिथि तथा डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी सरिता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों अधिकारियों ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सोलो डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

वहीं रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवान खुर्द की टीम विजेता रही। नाटक (स्किट) प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मदीना ने सामाजिक संदेश से भरपूर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन का कौशल और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को भी नई पहचान देती हैं। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने विद्यालय और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा को और बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी सरिता ने भी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों के लिए लगातार प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी लवल किशोर, संस्कृत प्रवक्ता सतनारायण वशिष्ठ, अनीता, गीता, देवेंद्र, सुनील, ज्योति, रामेश्वरी देवी, कृष्ण हुड्डा, सुरेंद्र, प्राचार्य सुरेंद्र नरवाल, डॉ. पंकज कौशिक, अंजू विज, सुशीला, दिलबाग और जितेंद्र नरवाल सहित अनेक शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

फोटो - राजकीय स्कूल बनवासा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत - प्रवक्ता

फोटो - राजकीय स्कूल बनवासा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत - प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed