फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banda and bike recovered from accused in murder of nephew of liquor contractor

शराब ठेकेदार के भतीजे की हत्या में आरोपी से डंडा और बाइक बरामद

Wed, 17 Feb 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Banda and bike recovered from accused in murder of nephew of liquor contractor
गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में युवक को पीटने के बाद छत से फेंककर हत्या करने के आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा और बाइक को बरामद कर लिया है। युवक साथियों के साथ चचेरे भाई की जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। वहां पर कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार गांव फाजिलपुर निवासी मोनू ने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह शहर में शराब का ठेका चलाता है। सुभाष चौक स्थित शराब ठेके पर उसका भतीजा अजय (27) काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अजय अपने चचेरे भाई ललित के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए अपने व ललित के दोस्त गांव फाजिलपुर के सागर, अमित, ललित कुमार तथा सोनीपत के दीपक, लाल दरवाजा के हेमंत व भारत के साथ ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट पर गया था। फ्लैट उनके परिवार के ही अंकित की बुआ के लड़के का है। रविवार देर रात फ्लैट पर अजय की ललित के दोस्त दीपक के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसमें हेमंत के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद दीपक व हेमंत ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर अजय की पिटाई कर उसे छत से फेंककर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हेमंत को काबू कर लिया था। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त डंडा व बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी से डंडा व बाइक बरामद की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।
अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed