फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajrang and Vinesh are seen falling alone in the wrestling dispute

कुश्ती विवाद: अकेले पड़ते दिख रहे बजरंग और विनेश, कई पहलवानों ने एशियन चैंपियनशिप के लिए दिया ट्रायल

Mon, 13 Mar 2023 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:03 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती अध्यक्ष व पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच कई पहलवानों ने एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल दिया है और चयन भी हो गया है। विनेश ने कहा कि 20 मार्च तक इंतजार करेंगे, उसके बाद फिर प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
Bajrang and Vinesh are seen falling alone in the wrestling dispute
बजरंग पूनिया ,विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में शुरू हुई लड़ाई में अब ओलंपियन बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। इस लड़ाई में अब तक साथ रहे कई पहलवानों ने प्रतियोगिताओं के बहिष्कार की बात कहने के बाद एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देकर देश के लिए अपना चयन करा लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, सरिता मोर, सोनम मलिक, दीपक पूनिया समेत कई अन्य पहलवानों ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में धरना दिया था। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इसके अगले दिन पहलवानों की अपील पर कई राज्यों के पहलवान, कोच व खाप भी उनके समर्थन में धरने पर पहुंच गए थे। पहलवानों के विरोध के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने पहलवानों के आरोपों की जांच के लिए कमेटियों का गठन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहलवानों ने कहा था कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता या ट्रायल में भाग नहीं लेंगे। पहलवानों ने क्रोएशिया के जगरेब व मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में आयोजित दो रैंकिंग सीरीज में भाग नहीं लिया। अब 10 व 11 मार्च को एशियन चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में ट्रायल में सिर्फ बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ही नहीं पहुंचे। अन्य पहलवानों ने ट्रायल दिया और वह टीम भारतीय दल में शामिल हो गए। दूसरों के लिए शुरू की गई लड़ाई में अब बजरंग पूनिया और विनेश अकेले पड़ते दिख रहे हैं।

20 मार्च के बाद फिर शुरू कर सकते हैं धरना विनेश फोगाट ने बताया कि उन्होंने किसी पहलवान को खेलने से मना नहीं किया था। उन्हें सरकार से न्याय की पूरी उम्मीद है। कमेटी के खेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने के बारे में उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह 20 मार्च तक मंत्रालय के फैसले का इंतजार करेंगे, अगर तब तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह दोबारा जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही पुलिस को साक्ष्य देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।


रवि दहिया चोट लगने के चलते बंगलूरू में करा रहे उपचार
एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल में शामिल नहीं होने वाले रवि दहिया के भाई पंकज दहिया ने बताया कि रवि के घुटने में चोट लग गई थी। फिलहाल रवि बंगलूरू में उपचार करा रहे हैं। चिकित्सक ने अभी कुश्ती लड़ने से मना किया है। रवि ने चोट लगने पर साई के अधिकारियों को ईमेल भेज कर सूचित कर दिया था। ग्रामीण पदम दहिया ने बताया कि रवि हर साल गांव में आयोजित मेले में आते थे। इस बार चोटिल होने के कारण मेले में भी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed