फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bahalgarh Road crumbles just a month after construction, leaving deep potholes

Sonipat News: बनने के एक महीने बाद ही उखड़ा बहालगढ़ रोड, गहरे गड्ढे बने

Wed, 08 Apr 2026 05:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Bahalgarh Road crumbles just a month after construction, leaving deep potholes
सोनीपत के दिल्ली राेड पर गड्ढों से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर भगत सिंह ढाबे के पास सड़क खस्ताहाल है। यहां पर गहरे और खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यह मार्ग दिल्ली-सोनीपत का मुख्य मार्ग है। ऐसे में यहां की खराब स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय निवासी राजू, विकास ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक महीने पहले ही इस सड़क की मरम्मत की गई थी।
विज्ञापन

बनने के थोड़े समय में ही सड़क दोबारा उखड़ गई। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed