{"_id":"68fa7f076cf0bc45af07b169","slug":"baba-cheated-contractor-of-rs-50000-by-giving-him-lift-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144141-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाबा ने लिफ्ट लेकर ठेकेदार से ठगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाबा ने लिफ्ट लेकर ठेकेदार से ठगे 50 हजार रुपये
Fri, 24 Oct 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। हलालपुर-नाहरा रोड पर एक बाबा ने ठेकेदार की बाइक पर लिफ्ट लेने के बाद उसे बातों में उलझाकर 50 हजार रुपये ठग लिए। ठेकेदार घर से ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को पारिश्रमिक देने के लिए जा रहे थे। उन्होंने खरखौदा थाने में केस दर्ज कराया है।
दिल्ली के गांव होलंबी कलां निवासी राम अवतार ने तहरीर में कहा है कि वह ईंट भट्ठों पर मजदूरों को उपलब्ध कराने का काम करते हैं। क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों पर उनकी ओर से लगाए गए मजदूर काम करते हैं। बुधवार को सिलाना स्थित ईंट भट्ठे पर वह मजदूरों को पैसे देने के लिए घर से निकले थे, उनके पास पचास हजार रुपये थे।
बाइक लेकर वह हलालपुर- नाहरा मार्ग पर पुल के पास पहुंचे तो उन्हें एक बाबा ने हाथ से इशारा देकर रुकवाया और लिफ्ट मांगी। बाबा ने अगले पुल तक छोड़ने की बात कही तो उन्होंने बाबा को बाइक पर बैठा लिया। आगे पुल के पास मंदिर के आते ही बाबा ने बाइक रुकवाई।
विज्ञापन
राम अवतार ने बताया कि बाबा ने बाइक से उतरने के बाद उन्हें बातों में उलझा लिया और उनसे 50 हजार की नकदी ले ली। इसके बाद वह एक वाहन में बैठकर मौके से चला गया। उसके जाने के बाद उन्हें ठगी का पता लगा। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।