{"_id":"69021f4287def5c3b30bd98f","slug":"b-tech-student-commits-suicide-in-haryana-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बीटेक छात्रा ने किया सुसाइड: चलती ट्रेन के आगे कूदी युवती, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बीटेक छात्रा ने किया सुसाइड: चलती ट्रेन के आगे कूदी युवती, सदमे में परिवार
Wed, 29 Oct 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:36 PM IST
सार
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर रोहतक फ्लाईओवर के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मोबाइल से शव की शनाख्त हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर रोहतक फ्लाईओवर के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मोबाइल से शव की शनाख्त हुई है। छात्रा मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा थी जो बीटेक के द्वितीय वर्ष में थी।
विज्ञापन
छात्रा की पहचान प्रियांशु के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया प्रियांशु किस समय घर से निकली, उन्हें कोई जानकारी जानकारी नहीं। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दर्दनाक घटना से परिवार में सदमे में है।
विज्ञापन