फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Awareness was created on the topics of safe internet and child marriage free India.

Sonipat News: सुरक्षित इंटरनेट और बाल विवाह मुक्त भारत विषयों पर किया जागरूक

Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created on the topics of safe internet and child marriage free India.
सोनीपत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से लगाए गए जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीण और प्
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुरक्षित इंटरनेट, बाल विवाह मुक्त भारत और मानव तस्करी या व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। गांव कामी और कतलूपुर में लगे शिविरों का उद्देश्य लोगों को कानूनी रूप से सजग बनाना रहा।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता गौरव अंतिल और उदित ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गोपनीयता, साइबर अपराधों, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग व डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ताओं ने सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि इंटरनेट पर की गई छोटी सी लापरवाही भविष्य में गंभीर कानूनी और सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकती है। किसी भी फोटो, वीडियो, संदेश या व्यक्तिगत जानकारी को लेकर थिंक बिफोर यू शेयर की थ्योरी अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाली गई सामग्री लंबे समय तक बनी रहती है और गलत उपयोग होने पर व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बाल विवाह के बारे में कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed