{"_id":"67269cecded0ac20cb00fe84","slug":"auditorium-will-be-built-in-habitat-club-park-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127057-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हैबिटेट क्लब के पार्क में बनेगा ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हैबिटेट क्लब के पार्क में बनेगा ऑडिटोरियम
Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हैबिटेट क्लब के पार्क में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसमें 550 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। ऑडिटोरियम की प्रथम मंजिल पर पुस्तकालय की व्यवस्था होगी।
नगर निगम ने ऑडिटोरियम व पुस्तकालय के निर्माण पर 24.82 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर इनका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। वहां से मंजूरी मिलते ही नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।दिव्य नगर योजना के तहत हैबिटेट क्लब में बनाए जाने वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रल एसी युक्त होगा। ऑडिटोरियम में सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण किया जाएगा। इससे विभिन्न सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में नगर निगम और आमजन को सुविधा मिलेगी।
वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में प्रस्ताव काे दी थी सहमति : शहरवासी लंबे समय से ऑडिटोरियम बनाने की मांग कर रहे थे। नगर निगम कार्यालय में 8 अगस्त को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में ऑडिटोरियम व पुस्तकालय निर्माण के लिए 24 करोड़ 82 लाख रुपये के प्रस्ताव को सहमति दी गई थी। ऑडिटोरियम व पुस्तकालय बनने से शहर के लाेगों और विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
आयोजकों को मिलेगी राहत, निगम का बढ़ेगा राजस्व
वर्तमान में शहर में बड़े आयोजनों के साथ सेमिनार और वर्कशॉप के लिए उचित स्थान नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। बड़े आयोजन कराने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। ऐसे में नगर निगम की ओर से ऑडिटोरियम बनाए जाने के बाद बड़े स्तर के कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजित हो सकेंगे। आयोजकों को भी काफी राहत मिलेगी। वहीं, नगर निगम का राजस्व बढ़ने से नगर में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
ऑडिटोरियम बनने से ये होगा फायदा
अभी मंडियों, स्टेडियम, खुले स्थान, शिक्षण संस्थाओं, धर्मशालाओं व निजी पैलेसों में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। सरकारी स्तर पर ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां एक साथ 500 लोग बैठ सकें। हालांकि कई कम्युनिटी सेंटर हैं और कई बन रहे हैं, लेकिन उनमें बैठने की सीट कम है। कई कम्युनिटी सेंटर बदहाल हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर आधुनिक ऑडिटोरियम बनने से निर्धारित शुल्क पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
-
वर्जन
हैबिटेट क्लब के पार्क में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसमें 550 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रथम मंजिल पर पुस्तकालय का निर्माण होगा। दिव्य नगर योजना के तहत बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम व पुस्तकालय का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।