{"_id":"5ee9b5af8ebc3e433b7358fc","slug":"attempted-robbery-by-taking-bank-security-guard74","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से टली बैंक लूट की वारदात, चार लुटेरे कर रहे थे प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपतः सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से टली बैंक लूट की वारदात, चार लुटेरे कर रहे थे प्रयास
Wed, 17 Jun 2020 01:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
बैंक, जिसमे लूट का प्रयास हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के थाना कला मार्ग पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के शटर को चार लुटेरों ने रात को उखाडऩे का प्रयास किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उन्होंने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की तार भी काट दी। लुटेरे शटर उखाडकऱ अंदर घुस पाते इससे पहले ही सुरक्षाकर्मी उनके चंगुल से भाग निकला और सामने स्थित सीएचसी में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को मामले की सूचना दी।
स्वास्थ्य कर्मियों के आने से पहले ही लुटेरे वहां से भाग निकले। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि रात करीब 2 बजे पहले दो लोगों ने आकर उससे बातचीत शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो अन्य लोग आ गए। उनके हाथों में लोहे की रॉड वह अन्य औजार थे। उनमें से एक ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की तार काट दी वहीं दूसरे ने शटर को उखाडऩा शुरू कर दिया। उसके पास खड़े दो युवकों ने उसे कोई भी हरकत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
सुरक्षा कर्मी ने बताया कि वह समझ गया कि युवक बैंक लूटने की फिराक में है। जिस वह हिम्मत कर वहां से भाग लिया और बैंक के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर चला गया। जहां पर उसने मामले की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी। जिसके बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर वापस बैंक की तरफ आया तो लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईसीआईसी बैंक में 2 साल पहले भी बैंक के साथ लगते एटीएम को लुटेरों ने उखाड़ लिया था, लेकिन उसी दौरान पुलिस के पहुंच जाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे।