{"_id":"67214ca45ccb5ca6ab05fe79","slug":"attacked-with-an-ax-in-dispute-over-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126951-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉट को लेकर विवाद में कुल्हाड़ी से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉट को लेकर विवाद में कुल्हाड़ी से हमला किया
Wed, 30 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्लॉट के लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने महिलाओं की पिटाई की और स्कूटी, बाइक, रेहड़ी व कोल्हू में तोड़-फोड़ की। मुरथल पुलिस ने 11 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
गांव मुरथल के पास झीलपुकसरा बस्ती निवासी हर स्वरूप ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे सुनील का कर्मवीर और उसके परिवार वालों के साथ प्लॉट को लेकर विवाद है। कर्मवीर और उसके परिवार के सदस्यों ने प्लॉट की नींव भरने की कोशिश की। भतीजे सुनील ने उनको रोका तो कर्मवीर, सतीश, जय भगवान, प्रिंस, यश, जगबीर, विजेंद्र, वीरेंद्र, रतन कुवार, चीकू, लाली, ललिता ने झगड़ा शुरू कर दिया। सुनील व रामेश्वरी पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से वार किए गए। रामेश्वरी को कस्सी से चोट मारी। सुनील व रामेश्वरी को संजू उपचार के लिए ले जाने लगा तो संदीप भी उनके पास आ गया। हमलावरों ने उसे भी रास्ते में रोककर पीटा। भाई गोवर्धन व भतीजे हुकुमचंद व अंकित उसे छुड़वाने की कोशिश की थी तो उन पर भी हमला कर दिया गया। बाइक, स्कूटी, रेहड़ी व कोल्हू को भी तोड़ दिया।