फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on youth who came to take loaned money with an ax

उधार दिए पैसे लेने आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth who came to take loaned money with an ax
सुंदर सांवरी कॉलोनी में उधार दिए पैसे लेने आए युवक पर कॉलोनी के एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के समयपुर बादली के रहने वाले राहुल ने रेलवे पुलिस को बताया कि उसका सुंदर सांवरी कॉलोनी में रहने वाले रामेहर के घर गया था। रामेहर उनके घर में काफी समय किराये पर रहा था, जिसके चलते वह उसे जानता था। वह 16 जनवरी को अपने मौसेरे भाई सचिन, तुर्कपुर के रोहित व रोहतक के खरहर के कृष्ण के साथ सुंदर सांवरी कॉलोनी में आया था। उन्होंने कार को रेलवे लाइन के पास खड़ा कर दिया था। वह कॉलोनी में चला गया था। रोहित ने बताया कि वह रामेहर की पत्नी को पैसे देने की बात कहकर वापस आने लगा। इसी बीच कॉलोनी का काला नाम का युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर भागता हुआ। लोगों ने उसे कह रहे थे कि काले क्या कर रहा है। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तो काला नाम के युवक ने उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी। उसकी युवक से कोई दुश्मनी नहीं थी। जब उसने युवक से कुल्हाड़ी मारने के बारे में पूछा तो वह बोला कि वो कॉलोनी का दादा है। उससे पूछे बिना उसकी कॉलोनी में आने की हिम्मत कैसे हुए। यह सुनकर वह आरोपी से बचकर कार की तरफ भाग लिया। वह कार के अंदर घुस गया। इस पर आरोपी ने पीछा कर उसकी कार के शीशों पर कुल्हाड़ी मारकर तोड़ दिया। उसके बाद वह जान बचाकर भाग निकले। उसने सामान्य अस्पताल में उपचार कराया। अब उसने जीआरपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed