{"_id":"602571f98ebc3ee94d3c9b08","slug":"attack-on-team-overload-dumper-sonipat-news-rtk594935916","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड डंपर को रोका तो परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड डंपर को रोका तो परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। जीटी रोड पर गांव बड़ी के पास आरटीए विभाग की टीम ने जांच के दौरान भागने का प्रयास कर रहे रेत से भरे डंपर चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान गाड़ी मालिक भी मौके पर आया और टीम से अभद्र व्यवहार किया। जब टीम गाड़ी को मुरथल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ले जाने लगी तो रास्ते में गाड़ी मालिक के बेटे के कहने पर चालक ने जानबूझ कर गाड़ी को पलट दिया और टीम के सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला कर मौके से भाग गया। वहीं गाड़ी पलटने के कारण उसमें सवार टीम का एक सदस्य भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरटीए विभाग के मोटर वाहन अधिकारी एवं सहायक सचिव निरीक्षक सुभाषचंद ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को वह टीम में शामिल मुख्य सिपाही सोनू, सिपाही वीरेंद्र, चालक जसमेर सिंह के साथ एनएच-44 पर ओवरलोड गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेत से भरी एक गाड़ी को टीम ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक गाड़ी को तेज गति से भगा ले गया। टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी का चालक बड़ी गांव की पंचायती जमीन पर गाड़ी रोक कर भागने लगा, लेकिन टीम ने चालक को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपनी पहचान गांव उदेशीपुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार के रूप में दी। इसी दौरान गाड़ी का मालिक कुलदीप मौके पर आया और अपनी गाड़ी को जबरदस्ती छुड़ाने के लिए अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद मुख्य सिपाही सोनू गाड़ी में सवार होकर गाड़ी को मुरथल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ले जाने लगा। गाड़ी को उसका चालक नरेंद्र ही चला रहा था। थोड़ी दूर चलने के बाद नरेंद्र ने गाड़ी को तेज गति चलाते हुए गाड़ी को पलट दिया और खिड़की से कूद कर भागने लगा। उनकी टीम के चालक जसमेर ने नरेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया तो वह जसमेर पर तेजधार हथियार से हमला कर मौके से भाग गया। गाड़ी पलटने की वजह से उसमें सवार मुख्य सिपाही सोनू भी चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया। होश में आने के बाद सोनू ने बताया कि कुलदीप के बेटे साहिल के कहने पर गाड़ी चालक ने उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी को पलट दिया, जिससे वह घायल हो गया। शिकायत पर थाना बड़ी पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, टीम के चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने व गाड़ी पलट कर मुख्य सिपाही को जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में गाड़ी मालिक कुलदीप, उसके बेटे साहिल व गाड़ी चालक नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।