फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   At some places the night shelters were locked and at some places the watchman was missing.

Sonipat News: रैन बसेरों पर कहीं ताला मिला तो कहीं चौकीदार गायब

Tue, 21 Nov 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
At some places the night shelters were locked and at some places the watchman was missing.
फोटो 31. सोनीपत में बने रैन बसेरे में व्यवस्था की जांच करते भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन। स्र
सोनीपत। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने सोमवार देर रात रैन बसेरों की व्यवस्था देखी। नगर निगम में रखे रैन बसेरे के केबिन में निगम का रिकाॅर्ड व स्टोर का सामान भरा हुआ है। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन निगम अधिकारियों को रेन बसेरों की सुध लेने की फुर्सत ही नहीं है। नगर निगम के रैन बसेरे पर बोर्ड तो लगा था परंतु ताला बंद था, खिड़की में झांक कर देखा तो सोने के गद्दों के बजाय सामान भरा पड़ा था। नगर निगम के बाद शनि मंदिर के पास स्थायी रैन बसेरे में गर्म पानी करने का सोलर सिस्टम 2 वर्ष से खराब है, शौचालय की सीट, पानी का सिस्टम टूटा पड़ा हुआ है, बाहर लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं है। सर्दियां शुरू होने से पहले अधिकारी दौरा करें तो सारी व्यवस्थाएं ठीक हो सकती हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि मुरथल जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे रखे हुए अस्थायी रैन बसेरा का भी ताला बंद था, चौकीदार गायब था। सुलभ शौचालय के चौकीदार ने ताला खोलकर दिखाया तो न लाइट थी और न सफाई। रात को सोने वाले यात्रियों के लिए पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। बहालगढ़ फ्लाईओवर के नीचे रखे रैन बसेरे पर न तो बोर्ड लगा था और ताला भी बंद था। राजीव जैन ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को अवगत कराते हुए इन जगहों की तत्काल सुध लेने की अपील की।
विज्ञापन

राजीव जैन ने यह भी बताया कि उनके प्रयास से 6 साल पहले शनि मंदिर के पास स्थायी रैन बसेरे का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि अब रात का तापमान भी 11-12 डिग्री पहुंच चुका है, ऐसे में जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को सोने के लिए छत की आवश्यकता होती है। परंतु बिना सुविधाओं के रैन बसेरों का कोई फायदा नहीं है।

फोटो 31. सोनीपत में बने रैन बसेरे में व्यवस्था की जांच करते भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन। स्र

फोटो 31. सोनीपत में बने रैन बसेरे में व्यवस्था की जांच करते भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed