{"_id":"6a0f08a68b8087082a0f61e7","slug":"assistive-devices-were-provided-to-117-differently-abled-students-under-the-samagra-shiksha-and-pm-shri-schemes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154331-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री स्कीम के तहत 117 दिव्यांग विद्यार्थियों को दिए सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री स्कीम के तहत 117 दिव्यांग विद्यार्थियों को दिए सहायक उपकरण
Thu, 21 May 2026 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में विशेष विद्यार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान करते जि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री स्कीम के तहत वीरवार को मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 117 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायता उपकरण वितरित किए गए।
जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह, अमित भनवाला, रणजीत कुंडू, तकनीकी समन्वयक सागर शर्मा व अल्मिको से सुमित ने विद्यार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए। जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जिलेभर के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अगस्त 2025 में जिलास्तरीय असेसमेंट कैंप लगाया गया था।
कैंप में खासकर उन विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनके मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बने थे। कैंप के माध्यम से 117 दिव्यांग विद्यार्थियों का सहायक उपकरण के लिए चयन कर सूची को मुख्यालय भेजा गया था। वीरवार को सभी चयनित विद्यार्थियों को सहायक उपकरण सौंपे गए।
विज्ञापन
सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद सभी विद्यार्थी अच्छा महसूस कर रहे हैं ताकि उनके लिए भी शिक्षा की डगर आसान हो सके। इस दौरान तिलक राज, बलराज, नीलम, सुनीता, निशु पंवार, इमरान, अनिल, अनुराधा, विनती, सोना, स्वीटी व शीला का विशेष योगदान रहा।
कितने विद्यार्थियों को मिले कौन से उपकरण
व्हीलचेयर साथी : 11
व्हीलचेयर ममता : 06
सीपी व्हीलचेयर : 09
टीएलएम किट : 41
ट्राई साइकिल सिंगल डीआरआई : 02
बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल : 04
टीएलएम किट सेकेंडरी व प्री वोकेशनल : 17
बैसाखी एल्बो (साइज-1) : 02
रोलर (साइज-1) : 03
रोलर (साइज-2) : 05
बीटीई श्रवण यंत्र : 17