फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assistant Commissioner under training tasted the mid-day meal of the school

Sonipat News: प्रशिक्षणाधीन सहायक आयुक्त ने स्कूल का मिड-डे मील चखा

Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner under training tasted the mid-day meal of the school
फोटो 33- सोनीपत के राजकीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की पाठ्य सामग्री की जांच करते प
सोनीपत। प्रशिक्षणाधीन सहायक आयुक्त योगेश दिलहौर ने शुक्रवार को जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री व सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया के साथ विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जटवाड़ा स्थित संग्रहालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोट मोहल्ला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर उनसे प्रश्न पूछकर शैक्षिक ज्ञान को परखा। इस दौरान कई बच्चों ने उन्हें कविताएं भी सुनाईं। सहायक आयुक्त योगेश दिलहौर ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाकर बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करें।
विज्ञापन

योगेश दिलहौर ने बताया कि जिला में शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए लगातार राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा। रोजाना तीन से चार विद्यालयों की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। स्कूल भवन, शैक्षणिक स्तर, मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योगेश दिलहौर ने कोट मोहल्ला के विद्यालय में बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed