फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Champions Trophy: Indian team achieved a hat-trick of victories, Sumit handled the defense while Abhishek handled the attack

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुमित ने डिफेंस तो अभिषेक ने संभाला अटैक

Thu, 12 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Asian Champions Trophy: Indian team achieved a hat-trick of victories, Sumit handled the defense while Abhishek handled the attack
सोनीपत। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 8-1 से हराकर प्रतियोगिता में जीत की हैट्रिक लगाई है। भारतीय दल में शामिल जिले के दो खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अभिषेक नैन ने मुकाबले में पांच बार गोल दागने का प्रयास किया। वहीं, दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुमित कुमार ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को छह बार गोल करने से रोका।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शुरुआती छह मिनट में ही तीन गोल दाग दिए थे। वहीं, मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने मुकाबले की शुरुआत में ही बेहतरीन स्टिक वर्क दिखाते हुए विरोधी टीम की डी में घुस गए, लेकिन वह गोल नहीं कर सके। अभिषेक नैन ने पेनल्टी कॉर्नर में बॉल इंजेक्ट किया जिससे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के लिए चौथा गोल किया। वहीं, गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार ने अपने आलराउंड प्रदर्शन से सभी खेल प्रेमियों को प्रभावित किया है। उन्होंने मुकाबले की शुरुआत में ही स्टिक वर्क के साथ तीन मलेशिया के खिलाड़ियों को चकमा देकर गोल पर अटैक किया। वहीं, सुमित कुमार विरोधी टीम के खिलाड़ियों के सामने दीवार बनकर खड़े रहे।
विज्ञापन

सुमित के भाई जयसिंह ने बताया कि टीम की जीत से वह बेहद खुश है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम पिछली बार की तरह इस बार भी एशियन खिताब जीतकर लौटेगी। मुकाबले में सुमित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, टीम प्रबंधन की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को वह बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। अभिषेक की मां सूरत देवी ने बताया कि बेटा प्रतियोगिता में शानदार तरीके से खेल रहा है। पूरे मुकाबले के दौरान धड़कने बढ़ी हुई थी। एक सेकेंड भी टीवी से नजर नहीं हट रही थी। उम्मीद है कि टीम स्वर्ण पदक जीतेगी। भारतीय टीम की तरफ से राजकुमार पाल ने हैट्रिक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed