{"_id":"611bf1668ebc3e42c14d42f4","slug":"asi-posted-in-cia-kharkhoda-will-get-gallantry-award-sonipat-news-rtk621195125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए खरखौदा में तैनात एएसआई को मिलेगा वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए खरखौदा में तैनात एएसआई को मिलेगा वीरता पुरस्कार
विज्ञापन
एएसआई राकेश कुमार।
- फोटो : Sonipat
खरखौदा। खरखौदा सीआईए में तैनात एएसआई राकेश को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। उनकी मेवात में तैनाती के दौरान वर्ष 2019 में उनकी टीम ने खेतों में छिपे एक लाख के इनामी इकराम को उसके पांच साथियों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
जींद के गांव अहिरका निवासी एएसआई राकेश कुमार दो वर्ष तक मेवात जिले में नियुक्त रहे। फरवरी 2019 में उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि सिंगार, मेवात निवासी बदमाश इकराम जिस पर 30-40 मुकदमे दर्ज हैं अपनी गैंग के साथ खेतों में छिपा हुआ है।
जब पुलिस टीम वहां पहुंची थी तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर इकराम व उसके पांच साथियों को पकड़ लिया था। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी की मौत हो गई थी। जिसके चलते अब उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। वह फिलहाल सीआईए, खरखौदा में हैं।