फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asha workers protested against online work

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्य का किया विरोध

Fri, 23 Jan 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protested against online work
फोटो 11: सोनीपत के मुरथल पीएचसी में बैठक के दोरान नारेबाजी करती आशा कार्यकर्ता। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरथल में वीरवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद पीएचसी की चिकित्सक को सरकार के नाम ऑनलाइन काम नहीं करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


जिला सह सचिव सुमन सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उन पर ऑनलाइन कार्य का दबाव बना रहा है जबकि आशा वर्कर्स वॉलंटियर के रूप में फील्ड से जुड़ा कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्य के लिए अलग पद सृजित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने इंसेंटिव में 1500 बढ़ोतरी और 73 दिन की हड़ताल का बकाया भुगतान तुरंत जारी करने की मांग की। बैठक को प्रधान पिंकेश, सचिव प्रवेश और कृष्णा वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed