फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   As soon as the reward of one lakh was declared on wrestler Sushil, Haryana Police along with Delhi started searching.

पहलवान सुशील पर एक लाख का इनाम घोषित होते ही दिल्ली के साथ हरियाणा पुलिस भी तलाश में जुटी

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
As soon as the reward of one lakh was declared on wrestler Sushil, Haryana Police along with Delhi started searching.
सुशील पर इनाम घोषित होते ही हरियाणा पुलिस भी तलाश में जुटी
विज्ञापन

सोनीपत के पहलवान सागर की हत्या में आरोपी है सुशील कुमार, उत्तराखंड और हरियाणा में मिल चुकी है लोकेशन
सुशील कुमार की सोनीपत में पुरानी पहचान, इसलिए पुलिस को उसके ठिकानों का पता करके नजर रखने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। हरियाणा पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। सुशील की पहले उत्तराखंड के साथ हरियाणा में लोकेशन मिल चुकी है। उसकी सोनीपत में पुरानी पहचान है। इसलिए पुलिस को उसके ठिकानों का पता करके नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सागर के परिजनों ने सुशील कुमार की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मूलरूप से सोनीपत के मिशन चौक का रहने वाला पहलवान सागर धनखड़ कई साल से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। वह जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुका था। जिसकी दस दिन पहले स्टेडियम में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या का आरोप ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार समेत कई अन्य साथी पहलवानों पर है। इस मामले में तभी से सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस तलाश रही है। सुशील की लोकेशन पहले उत्तराखंड और हरियाणा में मिली थी। उसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोनीपत में छापा भी मारा था। लेकिन उसका पता नहीं लगा था। अब दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, जिसके बाद से हरियाणा पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

यह माना जा रहा है कि सुशील कुमार लगातार कई साल तक सोनीपत में रहा है और यहां पर उसकी पुरानी पहचान है। उसके यहां कई ठिकाने हैं। इसलिए पुलिस उन ठिकानों का पता लगा रही है। एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि सुशील कुमार सभी के लिए वांटेड है। उसको लेकर थानों से इनपुट मांगा गया था, लेकिन अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है। सभी को नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिजनों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
सागर के मामा आनंद ने कहा कि पुलिस लगातार सुशील कुमार की तलाश जरूर कर रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। सुशील कुमार को जल्द पकड़ा जाए, जिससे सागर की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लग सके। आनंद ने कहा कि वह लगातार पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। पुलिस उनको लगातार आश्वासन दे रही है कि सुशील को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed