फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arya Samaj's Veda propagation week begins

Sonipat News: आर्य समाज का वेद प्रचार सप्ताह शुरू

Wed, 09 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's Veda propagation week begins
फोटो: समाज मॉडल टाउन में यज्ञ के दौरान आहुति डालते आर्य समाजी। स्रोत : आर्य समाज
सोनीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन की ओर से सात दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सत्संग, सुधा एवं वेद प्रचार सप्ताह शुरू हुआ। कार्यक्रम 13 सितंबर तक चलेगा। शुभारंभ हवन-यज्ञ से हुआ। संस्था के प्रधान ज्ञानेश्वर त्यागी ने अध्यक्षता की। जयपुर से पहुंचे आचार्य उपबुध जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। पुरोहित आचार्य सतनदेव (सत्यम) ने वेदवाणी का पाठ किया। आचार्य उषर्बुध ने रामायण के माध्यम से भगवान राम, माता कौशल्या और माता सीता के आदर्श आचरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को ज्ञानवर्धक उपदेश दिए। मेरठ से पहुंचे आचार्य भूपेंद्र आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने परमेश्वर भक्ति, पारिवारिक मूल्यों और महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। सप्ताह के दौरान सुबह-शाम यज्ञ, भजन और प्रवचन होंगे। 13 सितंबर को पूर्णाहुति के बाद भजन-प्रवचन और ऋषि लंगर होगा। कार्यक्रम में महेश जुनेजा, प्रमोद मल्होत्रा, ईश्वर सिंह दहिया, सुरेश छाबड़ा, वीरेंद्र सपरा, संजीव बत्रा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed