फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Artificial teeth lab work stalled due to lack of rate list

Sonipat News: कृत्रिम दांतों की लैब का काम रेट लिस्ट न होने से लटका

Mon, 02 Sep 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Artificial teeth lab work stalled due to lack of rate list
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कृत्रिम दांतों की लैब का काम रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं होने से लटका हुआ है। कॉलेज की तरफ से जरूरी उपकरण भी खरीदे जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय से रेट लिस्ट निर्धारित होने के बाद ही कृत्रिम दांतों की लैब को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दंत रोग के साथ कृत्रिम दांतों की लैब को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में उपकरण भी खरीदे जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज की तरफ से दंत लैब की रेट लिस्ट निर्धारित करने को लेकर मुख्यालय में कई बार पत्र लिखा गया था, लेकिन अब तक रेट लिस्ट निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में करीब डेढ़ साल से दंत लैब योजना लटकी हुई है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा हैं, जहां पर महंगे दामों पर कृत्रिम दांत लगाए जाते हैं। कृत्रिम दांत व अन्य उपकरण लगवाने के लिए रोहतक स्थित पीजीआई व दूसरे संस्थानों तक जाना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों को बाजार में नए दांत लगवाने के 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दांतों की फिलिंग करवाने पर ढाई हजार रुपये से 3 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज में लैब शुरू होने के बाद बाजार रेट के कम रेट पर मरीजों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में दंत लैब को शुरू करने के लिए मुख्यालय के पास रेट लिस्ट निर्धारित करने का दोबारा पात्र भेजा गया है। इस बार उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यालय से रेट लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी।-डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed