फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested for raping minor girl student by giving her intoxicants

नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arrested for raping minor girl student by giving her intoxicants
सदर थाना क्षेत्र के गांव से 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार उर्फ मूछ मुंडा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने 31 मार्च को पुलिस को बताया था कि उसकी साढ़े 17 साल की बेटी 11वीं कक्षा की परीक्षा देने घर से गई थी। उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। तीन अप्रैल को छात्रा ने दिल्ली पुलिस की मदद से अपने परिजनों को फोन किया था। उसने खुद के दिल्ली में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसे घर लाया गया था। उसने बताया था कि वह घर से परीक्षा देने गई थी और अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गांव का राजकुमार कार लेकर आया था। वह उसे कार में जबरदस्ती बैठाकर पानीपत ले गया था। वहां पर कोई पदार्थ पिला दिया था। वह बेसुध हो गई थी। छात्रा ने बताया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में वह उसे दिल्ली ले गया था। आरोपी ने वहां पर उससे कहा था कि वह यहां रह सकती है। वह उसका खर्च दे देगा। बाद में वह चला गया था। छात्रा वहां से दिल्ली पुलिस के पास गई थी और परिजनों से बात कर मामले से अवगत करा दिया था। इसके बाद उसे घर लाया गया था। पुलिस ने उसके बयान पर राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दिया था। मामले में गिरफ्तारी न होने पर चार दिन पहले छात्रा के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष जताया था। डीएसपी सतीश गौतम की टीम ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed