फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aroma market of incense sticks and incense sticks

Sonipat News: धूपबत्ती और अगरबत्ती का महका बाजार

Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Aroma market of incense sticks and incense sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीपावली को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। दीपोत्सव की तैयारी को लेकर लोगों में उत्साह है। लोग सजावटी सामान, धूपबत्ती, अगरबत्ती समेत अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर चंपा, चमेली, गुलाब, केवड़ा, चंदन, मोगरा की खूशबू की अगरबत्तियां उपलब्ध हैं।

दीपोत्सव को लेकर शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, गुड़ मंडी बाजार व सेक्टर-14 मार्केट में ग्राहकों के लिए दुकानें सजाई गई हैं। यहां खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। बाजार में इस बार चाइनीज की जगह स्वदेशी सामान को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। कई दुकानों पर साज-सजा, मोमबत्तियों के साथ धूपबत्ती, अगरबत्ती व पूजन सामग्री से बाजार महक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार अमित कुमार, रोशनलाल व नरेश ने बताया कि इस बार ग्राहक सस्ते सामान की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। दिवाली पर्व को लेकर रंग-बिरंगे मोतियों की माला, रेडिमेड फूल माला, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां धूपबत्ती, अगरबत्ती, ज्योत, रोली, सिंदूर, मोली, कपूर, लोबान व गूगल की डिमांड बढ़ गई है। दुकानों पर सभी सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। शहर के मुख्य बाजारों में पूजन सामग्री सहित सजावट का सामान दुकानदार दिल्ली से ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न फर्नीचर बने लोगाें की पसंद, व्यापार में 20 फीसदी की बढ़ोतरी
दिल्ली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम के संचालक हरीश कुमार ने बताया कि दिवाली उत्सव को लेकर फर्नीचर के बाजार में रोजमर्रा की अपेक्षा 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अब त्योहारी सीजन के चलते फर्नीचर बाजार में 10 दशक जैसा माहौल नहीं रहा। पहले लोग बोनस का इंतजार करने के साथ 3-4 माह पहले ही फर्नीचर की एडवांस बुकिंग करवा देते थे। अब मंडी के दौर में भी लोग हजारों-लाखों रुपये का फर्नीचर पसंद कर रहे हैं। इन दिनों मॉडर्न मेटल, एसएस स्टील व मार्बल से बने फर्नीचर की मांग बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में सेंटर व डाइनिंग टेबल, सोफा सेट व छोटे टेबल-चेयर सेट की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed