फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Army will be open recruitment in Rajiv Gandhi Sports Complex regarding Agneepath scheme

अग्निपथ योजना को लेकर राजीव गांधी खेल परिसर में होगी सेना की खुली भर्ती

Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Army will be open recruitment in Rajiv Gandhi Sports Complex regarding Agneepath scheme
अग्निपथ योजना के तहत राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस बारे मेें स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती रैली संयोजक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक अग्निपथ योजना के तहत सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार 1 से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्नल साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त के बाद बंद कर दी जाएगी। रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के ऐसे युवा जिनका जन्म 1 अक्तूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ है और उन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले ही होंगे पात्र
कर्नल साकले ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन 8वीं पास के पद सेना भर्ती के लिए है। सेना भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा की योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपने निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सब्मिट का बटन दबाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर ना दें ध्यान, दलालों से रहें सावधान
कर्नल आनंद साकले ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें और अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को समझ लें। अग्निवीर सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती से पूर्व सेना किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल नहीं करवाती है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे भर्ती संबंधित किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी उम्मीदवार को सेना भर्ती रैली के लिए फार्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे सेना की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed