फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arjun Sports Academy Hindu School team won the Football Winter Cup in the competition.

Sonipat News: अर्जुन स्पोर्ट्स अकादमी हिंदू विद्यालय की टीम ने स्पर्धा में जीता फुटबॉल शीतकालीन कप

Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Arjun Sports Academy Hindu School team won the Football Winter Cup in the competition.
फोटो 32- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल शीतकालीन कप प्रतियोगिता क
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब व हिंदू शिक्षण एवं धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित अर्जुन स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल शीतकालीन कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलाभर की विभिन्न 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अर्जुन स्पोर्ट्स अकादमी एसएम हिंदू विद्यालय की टीम ने अपोलो, गन्नौर की टीम को 4-0 के अंतर से हराकर कप पर कब्जा किया। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक, सह सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अर्जुन स्पोर्ट्स अकादमी हिंदू विद्यालय की टीम से वारिश ने दो गोल, अमन व आर्यन ने एक गोल किया।
विज्ञापन

इससे अपोलो, गन्नौर की टीम को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डॉ. सुरेंद्र गहलावत ने विजेता टीम ने 11000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप्स फाउंडेशन के सहयोग से चल रही यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली गई। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जुन स्पोर्ट्स अकादमी हिंदू विद्यालय ने राजलू गढ़ी फुटबॉल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अपोलो, गन्नौर ने बुटाना फुटबॉल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

प्रतियोगिता में नमन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। आर्यन को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर, रोहित को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी व आर्यन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। समारोह में स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब के प्रधान पंकज गुलिया, अमरजीत दलाल, जयभगवान, नीतीश, राहुल, मंजीत राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed