{"_id":"69d12190f2ffc73ec304ec02","slug":"arhatiyas-started-indefinite-strike-in-protest-against-biometric-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151906-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बायोमीट्रिक के विरोध में आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बायोमीट्रिक के विरोध में आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना की अनाज मंडी में आढ़ती बायोमेट्रिक को लेकर हड़ताल पर। स्रोत : आढ़ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बायोमीट्रिक सिस्टम के विरोध में आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। इस फैसले से मंडी में गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हड़ताल शुरू करने से पहले आढ़तियों ने बैठक की और सर्वसम्मति से हड़ताल का निर्णय लिया।
आढ़तियों ने सरकार के बायोमीट्रिक नियम का विरोध किया। उनका कहना है कि बायोमीट्रिक सिस्टम व्यावहारिक नहीं है। इससे उनके रोजमर्रा के काम में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार ने उनकी राय लिए बिना ही यह सिस्टम लागू कर दिया है।
आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार बायोमीट्रिक सिस्टम को वापस नहीं लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडी के प्रधान श्याम लाल वशिष्ट ने कहा कि हड़ताल के बावजूद किसानों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। सरसों और जीरी की खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन गेहूं खरीद पर असर पड़ सकता है।