फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

अस्पताल से फरार लूट का आरोपी, पानीपत में मामा के घर से काबू

Tue, 01 Oct 2019 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
arest
सामान्य अस्पताल से फरार होने के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पानीपत के गांव जौरासी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव रिढ़ाऊ निवासी मोहित अस्पताल से भागने के बाद अपने मामा के गांव पहुंच गया था। जहां से गन्नौर, राई व सिविल लाइन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में झपटमारी, लूट व चोरी की 9 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि सिटी थाना में दर्ज लूट व मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने जांच करते हुए रविवार रात को आरोपी गांव रिढ़ाऊ निवासी मोहित को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे सोमवार को मेडिकल कराने के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई थी। जहां से वह भाग गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में डीएसपी ने एसआई व एएसआई को निलंबित कर दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए गन्नौर थाना में नियुक्त जयबीर को सूचना मिली कि आरोपी गांव जौरासी में अपने मामा के घर की तरफ गया था। जिस पर उन्होंने राई थाना में नियुक्त विनोद कुमार व सिविल लाइन थाना पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद आरोपी को उसके मामा के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने नौ वारदात की कुबूल
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अपने साथी सलीमसर माजरा निवासी राहुल व रिढाऊ निवासी नीरज के साथ मिलकर नौ वारदात की है। जिसमे पानीपत के बबैल रोड पर एक झपटमारी की वारदात भी शामिल है। साथ ही 15 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी करने की फिराक में थे। वहां गार्ड मिल जाने से वह उसे पीट कर भाग गए थे। उन्होंने उससे कुछ नकदी भी छीनी थी। उन्होंने बस चालक राजबीर से सात हजार रुपये छीने थे। वह सोनीपत में झपटमारी व लूट की आठ तथा पानीपत में झपटमारी की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed