फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

लग्जरी गाडिय़ां चोरी करने वाले गिरोह का दस हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार, चार गाडिय़ां बरामद

Sat, 27 Jul 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
arest
सोनीपत। एसटीएफ ने लग्जरी कार लूटने और चोरी करने वाले गिरोह के सरगना गांव पिपली निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर दादरी पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। एसटीएम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी व लूटी गई चार लग्जरी गाड़ी भी बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस उसके चार साथियों को पहले काबू कर चुकी है। पहले गिरफ्तार एक आरोपी एसएससी पेपर लीक मामले में भी शामिल रहा है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी राहुल देव ने बताया कि एसटीएफ की टीम मंगलवार देर रात मुरथल क्षेत्र में गश्त के दौरान चोरी व लूटी गई चार लग्जरी गाड़ियों के साथ चार आरोपियों को पकड़ा था। जिसमें चरखी दादरी के गांव कोलवास का निरंजन, हिसार के गांव मय्यड़ का डाक्टर नवनीत उर्फ सोनू, सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा का प्रदीप उर्फ सैंडी व रोहतक के मोरखेड़ी गांव का अजय थे। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था। आरोपियों ने बताया था कि वह कुख्यात विकास भदाना, प्रदीप पिपली व डाक्टर सुनील गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो फॉरच्यूनर, क्रेटा व स्कॉर्पियो व फर्जी कागजात और अवैध देशी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए थे। अब एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल की टीम ने आरोपी पिपली के प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर दादरी पुलिस ने लूट के मामले में 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर दो स्कॉर्पियो, होंडा सिटी व फारच्यूनर गाड़ी बरामद की हैं। प्रदीप गाड़ियों को पहले पकड़े गए चारों आरोपियों को देता था। जिस पर वह आगे उनके चेसिस नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर में फेरबदल कर बेच देते थे। आरोपी नवनीत फार्मेसी की पढ़ाई कर चुका है। जिसके चलते उसे डॉक्टर भी कहते हैं।
विज्ञापन

बागपत का संजय है गाड़ियां चोरी करने का मास्टर माइंड
आरोपी प्रदीप पिपली ने बताया कि उनके गिरोह को यूपी के बागपत का संजय चोरी या लूटी गई गाड़ियां उपलब्ध कराता था। वह लग्जरी गाड़ियों को साढ़े पांच लाख रुपये में उन्हें बेच देता था। जिन्हें आगे वह मोटा मुनाफा कमाकर बेचते थे। एसटीएफ अब संजय की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। संजय गाड़ियां चोरी करने का मास्टर माइंड है जोकि गाड़ियों में कंपनियों के लॉक तोड़ने का जानकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी गाड़ी और कपड़ों के शौक ने बनाया कुख्यात
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप पिपली ने पुलिस को बताया है कि महंगी गाड़ियों व कपड़ों के शौक ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। जिसके बाद वह लूट की वारदात करने लगा।

एसएससी पेपर लीक मामले में निरंजन की संलिप्तता, सीबीआई पूछताछ करने आई
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी निरंजन की संलिप्तता एसएससी पेपर लीक मामले में मिली है। मामले में आरोपी फरार था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम आरोपी से पूछताछ करने एसटीएफ में आई थी। सीबीआई उसे जल्द रिमांड पर लेगी। विदित रहे कि एसएससी का पेपर दो भागों में आयोजित किया गया था। अगस्त 2017 में टियर-1 और फरवरी 2018 में टियर-2 के एग्जाम का आयोजन किया गया था। बाद में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और आंसर की लीक होने का आरोप लगा था। जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। बाद में कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच करवाने का फैसला किया था। इस मामले में एफआईआर मई 2018 को दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed