फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Archers from all over the country will gather in SAI from today, training camp will run for six days

Sonipat News: साई में आज से जुटेंगे देशभर के तीरंदाज, छह दिन चलेगा प्रशिक्षण शिविर

Tue, 23 Apr 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Archers from all over the country will gather in SAI from today, training camp will run for six days
सोनीपत। देशभर के तीरंदाजी प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बहालगढ़ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में लगाया जाएगा। मंगलवार से शुरू हो रहे छह दिवसीय शिविर को दो चरण में बांटा गया है। इसमें पहले चरण में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व दूसरे चरण में भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के 50 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। देशभर के सभी को इटली के कंपाउंड के विख्यात कोच सर्जियो पाग्नि नई तकनीक की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने बताया कि भारतीय तीरंदाज विश्व कप स्टेज वन खेलने के लिए चीन के शंघाई में गए हैं। इस दौरान साई व एएआई के सभी प्रशिक्षकों को साई में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सोनीपत कैंपस में देशभर के सभी प्रशिक्षकों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिलवाया जाए। इसके लिए साई ने इटली के कंपाउंड वर्ग के विख्यात प्रशिक्षक सर्जियो पाग्नि को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाने के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि 23 से 25 अप्रैल तक साई के 25 प्रशिक्षक और 26 से 28 अप्रैल तक भारतीय तीरंदाजी संघ के 25 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साई के कोच सोमवार की शाम को बहालगढ़ कैंपस में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षक लेंगे भाग

सोनीपत से रवि शंकर, विवेक कुमार, मांझी सैंवया, राम अवधेश, प्रियंका, जितेंद्र कुमार, मोनिका, विवेक छिक्कारा, कोलकाता से अनिल कुमार, संजय राय, हरेश कुमार, उद्यम सिंह, पुनीत कुमार, रूपेश कुमार सिंह, मुंबई के स्टेंजिन डोलकर, गुवाहाटी के सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, सोमित्रा बनर्जी, प्रवीन कुमार, इंफाल के शांता देवल, बी गुनिका देवल, बंगलूरू से मनदीप कौर, भोपाल से विकास कुमार, सतीश कुमार दुबे और लखनऊ से विकास शास्त्री प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे। इसके लिए रोजाना दो चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक का समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed