फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Appointment of permanent psychiatry specialist in civil hospital, will give duty in seven days camp

नागरिक अस्पताल में स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, सात दिन शिविर में देंगी ड्यूटी

Tue, 11 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Appointment of permanent psychiatry specialist in civil hospital, will give duty in seven days camp
दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में बच्चे की स्वास्थ्य जांच करते फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा व - फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल में स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। नियुक्ति के पहले ही दिन से उनकी ड्यूटी सात दिन तक दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में लगाई गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के तहत गोहाना में तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत की गई है। इसके बाद चार दिन शिविर का आयोजन सोनीपत में मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। दोनों शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती अपनी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

पहले दिन गोहाना के शिविर में कथूरा खंड के 93 दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा की ड्यूटी भी शिविर में लगाई गई है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में 17 अक्तूबर तक ईएनटी की ओपीडी भी बंद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 12 अगस्त को जिले में 38 नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश दिए थे। इसमें नागरिक अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक डॉ. आरती की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी मनोरोग चिकित्सक ने नियुक्ति नहीं पाई थी। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से अनुबंध आधार पर मनोरोग चिकित्सक डॉ. संदीप आंतिल की नियुक्ति की गई थी। 12 सितंबर से डॉ. संदीप आंतिल ने ओपीडी लगानी शुरू कर दी थी। इसके बाद सरकार की ओर से स्थायी चिकित्सकों को नियुक्ति का एक और मौका दिया। जिसके बाद डॉ. आरती ने नागरिक अस्पताल में स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ के रूप में ज्वाइन कर लिया है। अब अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की संख्या बढ़कर दो हो गई है। अब मानसिक रोगियों को उपचार कराने के लिए रोहतक पीजीआई नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पांच विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे शिविर में ड्यूटी
जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लतिका खत्री, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती की ड्यूटी 17 अक्तूबर तक शिविरों में लगा दी गई है। ऐसे में ईएनटी की ओपीडी 17 अक्तूबर तक बंद कर दी है। वहीं फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा के शिविर में जाने के बाद डॉ. राकेश फोगाट की ही ओपीडी लगेगी। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लतिका खत्री के अलावा डॉ. विकास चहल व डॉ. सुशील मानिकटालिया ने अस्पताल में ओपीडी लगाई। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल के अलावा कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे रहे। डॉ. एसपी शर्मा ओपीडी करते रहेंगे। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती के स्थान पर डॉ. संदीप आंतिल पहले की तरह सेवाएं देंगे। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा के अलावा अस्पताल में अन्य कोई ईएनटी विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में ईएनटी की ओपीडी बंद रहेगी। ईएनटी से संबंधित उपचार कराने के लिए मरीजों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। सोमवार को भी ईएनटी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 93 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
गोहाना। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत सोमवार को महावीर स्मारक के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में गोहाना, कथूरा और मुंडलाना खंड के तहत आने वाले विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। पहले दिन कथूरा खंड से 93 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मंगलवार को गोहाना खंड के 164 और बुधवार को मुंडलाना खंड के 95 दिव्यांग बच्चों की जांच की जाएगी। शिविर शिक्षा विभाग के जिला परियोजना संयोजक नवीन गुलिया के मार्गदर्शन में लगाया जा रहा है। शिविर में उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर व डॉ. सीताराम निरीक्षण किया। वहीं आयुष विभाग से डा. चक्रवर्ती शर्मा भी पहुंचे। जांच के आधार पर दिव्यांग बच्चों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद बच्चों को जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। पात्र बच्चों की पेंशन बनवाई जाएगी।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत सात दिन के लिए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर शुरू कर दिया है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल के पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। इसमें मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती भी शामिल है, जिन्होंने नागरिक अस्पताल में नियुक्ति प्राप्त कर ली है। वहीं नागरिक अस्पताल में ईएनटी की ओपीडी सात दिन के लिए बंद कर दी है। ईएनटी विशेषज्ञ की ड्यूटी भी 17 अक्तूबर तक लगने वाले शिविर में लगा दी गई है।
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed