{"_id":"6aa9b37b0d3da48dbb08575f","slug":"apply-for-the-permit-under-the-revised-stage-carriage-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160584-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत प्रदेश के 362 और जिले के 13 निर्धारित मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट जारी किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
एसडीएम एवं जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए सुभाष चंद्र ने बताया कि परमिट के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व्यक्ति को निर्धारित 25 हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करवाना होगा। शुल्क ई-चालान के माध्यम से हेड 0041-00-101-51-51 में जमा करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शुल्क जमा करवाने के बाद रसीद सहित आवेदन जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, सोनीपत के कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है। आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें तथा निर्धारित मार्गों की जानकारी कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। परमिट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, सोनीपत के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।