{"_id":"62f40da8b1f0520a8660f97a","slug":"applications-should-not-remain-pending-without-reason-lalit-sonipat-news-rtk6548534178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कारण आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कारण आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए : ललित
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त ललित सिवाच ने उद्योगपतियों के लंबित आवेदनों के शीघ्र समाधान के आदेश दिए हैं। पुराने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि उनका निपटान जल्द किया जाए। बिना ठोस कारण कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। आवेदनों की स्टेटस रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें।
उपायुक्त ललित सिवाच बुधवार को कैंप कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक पुरानी फाइलों की सुध न लेने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर हर फाइल पर कार्रवाई की जाए। कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि उद्योगपतियों की ओर से किए जाने वाले आवेदनों का निपटारा तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने सभी विभागों में उद्योगपतियों के किए गए आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की।
उपायुक्त ने विभागीय स्तर पर एक-एक आवेदन को लेकर गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने हर आवेदन के संदर्भ में अपडेट रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि आवेदनों को लेकर किसी प्रकार की उलझन वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। विभागीय अधिकारी आवेदनों को स्वीकृति दें या कारण बताकर रद्द करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। इस दौरान डीआईसी के महाप्रबंधक ईश्वर सिंह यादव, जिला नगर योजनाकार देशराज, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, प्रशांत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नवीन गुलिया, एसडीओ रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।