{"_id":"611499f30975a1171930530b","slug":"antil-khap-backed-out-from-welcome-ceremony-of-olympian-sumit-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: सोनीपत में ओलंपियन सुमित के सम्मान समारोह से आंतिल खाप का किनारा, कहा- ये तो भाजपा का कार्यक्रम है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: सोनीपत में ओलंपियन सुमित के सम्मान समारोह से आंतिल खाप का किनारा, कहा- ये तो भाजपा का कार्यक्रम है
Thu, 12 Aug 2021 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:34 AM IST
सार
आंतिल खाप के प्रतिनिधि कई माह से कुंडली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के पक्ष में पंडाल लगाए बैठे हैं और कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ खड़े रहने का एलान कर चुकी खाप के सदस्य भी हर कार्यक्रम में भाजपाई नेताओं का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोनीपत में बैठे आंतिल खाप के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव कुराड़ में ओलंपियन कांस्य पदक विजेता सुमित के सम्मान समारोह में पहुंचे आंतिल खाप के पदाधिकारियों ने अचानक समारोह से किनारा कर लिया और दूर एक घर में जाकर बैठ गए। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि वे सुमित का स्वागत करने पहुंचे थे, लेकिन यहां आकर देखा तो भाजपा के पूर्व मंत्री, विधायकों को पगड़ी पहनाई जा रही है। ऐसे में उन्होंने समारोह से किनारा करना ही उचित समझा।
विज्ञापन
आंतिल खाप के प्रतिनिधि कई माह से कुंडली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के पक्ष में पंडाल लगाए बैठे हैं और कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ खड़े रहने का एलान कर चुकी खाप के सदस्य भी हर कार्यक्रम में भाजपाई नेताओं का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को रोड शो के बाद जब सुमित गांव की चौपाल में पहुंचा तो वहां पर मंच पर पहले से ही प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा नेता राजेंद्र कौशिक व माईराम कौशिक के अलावा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
समारोह में आंतिल खाप के प्रधान हवा सिंह आंतिल, रामकिशन फौजी, नरेंद्र कोच, राजेंद्र आंतिल, हरिप्रकाश व मेहर सिंह पलड़ी समेत कई पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आंतिल खाप के पदाधिकारी समारोह से वापस चले गए। खाप नेताओं ने कहा कि इस समारोह में भाजपा नेताओं को पगड़ी पहनाई जा रही हैं, जबकि सम्मान केवल सुमित का होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधान बोले - सम्मान समारोह को बना दिया राजनीतिक मंच
आंतिल खाप के प्रधान हवासिंह ने कहा कि समारोह सुमित के सम्मान में आयोजित किया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया। यहां भाजपा नेताओं को मंच पर बैठाया गया। ऐसे समारोह से खाप का कोई लेना-देना नहीं है। बिजेंद्र प्रधान ने बताया कि उन्हें निमंत्रण दिया गया था सुमित के सम्मान समारोह का, लेकिन यहां पहुंचकर देखा तो कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा का था।