फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti-national forces poisoning youth: Yogi

राष्ट्र विरोधी ताकतें युवाओं में घोल रहीं जहर : योगी

Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Anti-national forces poisoning youth: Yogi
फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि नए भारत की सेना सीमा पर दुश्मनों को करारा जवाब दे रही है। उन्हें कब्र तक नसीब नहीं होने दे रही। ऐसे में राष्ट्रविरोधी ताकतें पीछे से वार करते हुए युवा पीढ़ी में नशे का जहर घोलने और लव जिहाद के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

योगी मुरथल के बाबा नागे धाम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कहा, नशा नाश का कारण है, जो युवा पीढ़ी को खोखला कर देता है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, नदियों और तालाबों के पुनर्जीवन तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने दिव्य आयोजन के लिए पीठाधीश्वर महंत बाबा बालक नाथ महाराज व श्रीमंत बालयोगी मसाणनाथ महाराज को बधाई दी। श्रीमंत बालयोगी मसाणनाथ महाराज को बाबा नागे धाम में महंत के तौर पर गद्दीनशीन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु-परंपरा के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ जनभावनाओं के अनुरूप इस ऐतिहासिक आयोजन को साकार किया गया है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सेवा और समरसता से जोडऩे का सशक्त माध्यम है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना साकार हो रही है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप और प्रयागराज में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व सहभागिता भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रमाण हैं। कभी अकल्पनीय लगने वाले कार्य आज संभव हो रहे हैं, जो सशक्त नेतृत्व, संत समाज के आशीर्वाद और जनभागीदारी का परिणाम है।
भारत की सांस्कृतिक विरासत ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति : अरविंद

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा, भारत की सांस्कृतिक विरासत ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी शक्ति के बल पर भारत विश्व को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नाथ संप्रदाय में अद्वितीय स्थान रखने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रशासनिक दक्षता से उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाया है। उनकी उपस्थिति में बाबा मसाण नाथ नागे धाम में गद्दीनशीनी होना सनातन आस्था, साधना और सांस्कृतिक चेतना के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
योगी पूरे देश का कर रहे मार्गदर्शन : बड़ौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। योगी आदित्यनाथ केवल यूपी के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि नाथ संप्रदाय से जुड़े ऐसे संत-नेता हैं, जो पूरे देश को मार्गदर्शन दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आठ मान भंडारे एवं संतों के आशीर्वाद के साथ राष्ट्र, धर्म और मानवता के कल्याण की कामना की गई।


कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजस्थान के तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, योगी महासभा महामंत्री चेताईनाथ महाराज, पेवा पीर शेरनाथ महाराज, ओझाना के पीर राजनाथ महाराज, धनौरी के पीर हरिनाथ महाराज, रायसीन के पीर लहरनाथ महाराज, कोत कला के पीर जताईनाथ महाराज, योगी महंत कृष्णनाथ महाराज, योगी महंत समुद्रनाथ महाराज आदि मौजूद रहे।

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

फोटो 15: सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed