फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another Punjab farmer died at the horoscope picket

कुंडली धरनास्थल पर पंजाब के एक और किसान की मौत

Wed, 16 Dec 2020 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Another Punjab farmer died at the horoscope picket
चंडीगढ़ और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर दिए जा रहे धरना स्थल पर मंगलवार को एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके साथियों को सौंप दिया। आंदोलन में अब तक 10 किसानों की मौत हो चुकी है। टीकरी बॉर्डर पर अब तक छह आंदोलनकारियोें की मौत हो चुकी है। एक आंदोलनकारी की गाड़ी में जलने से और अन्य की हृदयाघात या अन्य कारणों से मौत हुई है। वहीं कुंडली बार्डर पर इसके पहले तीन किसानों की मौत हो चुकी है।
पंजाब के जिला मोहाली के गांव कंडाला का किसान गुरमीत सिंह (74) 11 दिन पहले कुंडली धरनास्थल पर आए थे। वह अपने साथियों व गांव के किसानों के साथ गांव रसोई के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में रुके हुए थे। गुरमीत के गांव के जगबीर जोहल ने बताया कि मंगलवार सुबह गुरमीत सिंह ठीक थे। वह सुबह उठकर घूमने के बाद वापस ट्रॉली में आए था। दोपहर करीब पौने एक बजे जब वह अपनी ट्रॉली के पास थे तो उन्होेंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिस पर उन्हें ट्रॉली के अंदर लिटाया जाने लगे तो गिर गए और उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया है। शव को पंजाब लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

हार्ट अटैक से धरने पर तीसरे किसान की गई जान
कुंडली धरनास्थल पर ठंड से हार्ट अटैक के कारण तीसरे किसान की जान गई है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। एक दिन पहले ही पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की भी जान चली गई थी। अब मंगलवार को किसान गुरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रसोई के पास किसानों के धरने में शामिल होने पंजाब के मोहाली से आए किसान की अचानक मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच को भेज दिया गया है। जिससे मौत के कारणों का सही पता लगा सके। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed