फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another opportunity for admission to ITI Sonipat

Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक ले सकेंगे प्रवेश

Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Another opportunity for admission to ITI Sonipat
सोनीपत का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजलूगढ़ी।
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया है। दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि पांचवीं बार बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। खास बात यह है कि अब उन विद्यार्थियों को भी दाखिला लेने का अवसर मिलेगा जिन्होंने किसी भी आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे पहले दाखिला प्रक्रिया के चार चरण 21 अगस्त को पूरे हो गए थे और 24 अगस्त से कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। हालांकि कई संस्थानों में सीटें खाली रहने के कारण निदेशालय ने दोबारा दाखिले का अवसर दिया है। सोनीपत आईटीआई में 25 ट्रेड की कुल 872 सीटों में से कुल 626 दाखिले हुए हैं। ऐसे में 246 सीटें खाली हैं। अब विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार उपलब्ध सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

आठ ट्रेड में सभी सीटें भरीं :
सोनीपत आईटीआई की 25 ट्रेड की 872 सीटों के लिए इस वर्ष 2725 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से चार चरणों में 626 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मोटर व्हीकल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, वायरमैन और स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटरियल असिस्टेंट ट्रेड में सभी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 से 11 बजे तक करना होगा आवेदन :
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार 12 से 15 अक्तूबर तक दोबारा दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए संस्थान ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन करना होगा। दोपहर 12 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेज का सत्यापन करवाना और निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed