फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Annual festival celebrated in ancient Shri Chandi Maa Mahakali temple

Sonipat News: प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर में मनाया वार्षिक उत्सव

Sat, 07 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Annual festival celebrated in ancient Shri Chandi Maa Mahakali temple
कामी रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर में वार्षिक उत्सव पर कन्या पूजन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां महाकाली की पूजा-अर्चना व आरती करके की गई। तत्पश्चात सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित हनुमान प्रसाद पाठक ने बताया कि मंदिर का इतिहास करीब साढ़े पांच हजार वर्ष पुराना है। सोनीपत के नाम से विख्यात स्वर्णप्रस्थ नगरी में पांडवों ने महाभारत काल के दौरान छोटे से मठ की स्थापना कर श्री चंडी महाकाली की पूजा-अर्चना कर युद्ध में प्रस्थान किया था। यहां पांडवों ने चौराहे के पास प्राचीन कुएं के जल से स्नान कर मां चंडी महाकाली की आराधना की और उनसे विजय का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद मठ को ग्राम देवी के नाम से भी जाना जाने लगा। समय के साथ लोग इन्हें अपनी कुल देवी मानने लगे। कई वर्षों के बाद स्थानीय लोगों ने ही मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। तब से हर वर्ष हिंदू तीर्थ पंचमी पर मंदिर परिसर में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। पंडित हनुमान प्रसाद पाठक ने बताया कि मंदिर में जिलाभर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान के श्रद्धालु भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में विराजमान मां चंडी महाकाली के स्वरूप की आराधना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र कुच्छल, विनोद कुच्छल, पवन, सुभाष बंसल, सोनू व त्रिपाल खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed