फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ankit was murdered in the enmity of a dispute that happened 20 days ago, three arrested

20 दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की थी अंकित की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ankit was murdered in the enmity of a dispute that happened 20 days ago, three arrested
गांव थाना कलां के युवक की 20 दिन पहले हुई कहासुनी में हत्या की गई थी। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव थाना कलां निवासी विकास, दीपक व संजीत हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां के तालाब के पास 27 जून को एक युवक का शव मिला था। उसके मुंह व नाक से खून बह रहा था। युवक की पहचान गांव के अंकित के रूप में हुई थी। वह अपने माता-पिता व भाई से अलग गांव में ही रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। साथ ही शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि दीपक की वारदात से करीब 20 दिन पहले अंकित के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह उससे रंजिश रखने लगा। 26 जून की रात को दीपक अपने साथी विकास व संजीत के साथ शराब पीकर तालाब के पास गया था। वहां पर उन्हें अंकित मिल गया। शराब के नशे में तीनों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए। जमीन पर गिरे अंकित की गर्दन पर लात मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास पर वर्ष 2016 में सोहटी गांव के धर्मकांटे में चोरी करने का भी मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed