फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anju had started maintaining distance, but Rakesh was pressurizing her to have a relationship.

Sonipat News: अंजू बनाने लगी थी दूरी, पर संबंध रखने का दबाव बना रहा था राकेश

Tue, 02 Jul 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anju had started maintaining distance, but Rakesh was pressurizing her to have a relationship.
सोनीपत। फाजिलपुर गांव के राकेश की कत्ल की वजह नजदीकी संबंध को जारी रखने के लिए बनाया गया अनैतिक दबाव बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी दंपती ने कहा है कि राकेश पिछले काफी समय से अंजू पर संबंध जारी रखने के लिए दबाव बना रहा था। वह धमकी देता था कि अगर अंजू ने संबंध जारी नहीं रखे तो वह दोनों की नजदीकियों को जगजाहिर कर देगा। इसी से तंग आकर दंपती ने राकेश की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंजू ने कबूल किया है कि वह फंसने और बदनामी के डर से राकेश से दूरी बनाने लगी थी। लेकिन, राकेश उस पर दबाव बनाता था। वह कहता था कि दोनों के नजदीकी संबंधों को उजागर कर देगा। इससे अंजू डरी रहती थी। जब इस बारे में पति शंकर को पता चला तो उसने राकेश की हत्या का षड्यंत्र रच डाला। योजना के तहत अंजू ने ही राकेश को कॉल कर बुलाया। उसके बाद पति ने अचानक आकर राकेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बाद में राकेश का गला रेत दिया।
विज्ञापन

वारदात से पहले बच्चों को दिल्ली छोड़ आया था दंपती
अंजू और शंकर के तीन बच्चे हैं। इनमें 10 साल, आठ साल व छह साल के बेटे हैं। वारदात से एक दिन पहले ही अंजू और शंकर तीनों बच्चों को दिल्ली में अंजू के परिजनों के पास छोड़कर आ गए थे। बीती रात राकेश को सेक्टर-12 के पास बुलाकर वारदात को अंजाम दिया फिर दोनों पैदल ही बहालगढ़ तक गए। वहां से रात दो बजे के बाद ईको वैन से दिल्ली निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed