फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anil Dhul became the head of RWA, Jagbir Sharma appointed as the vice head

Sonipat News: अनिल ढुल बने आरडब्ल्यूए के प्रधान, जगबीर शर्मा उप प्रधान नियुक्त

Tue, 24 Sep 2024 07:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Anil Dhul became the head of RWA, Jagbir Sharma appointed as the vice head
राई। सनशाइन काउंटी बड़खालसा में बैठक कर आरडब्ल्यूए के चुनाव कर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव में सनशाइन वॉरियर्स टीम के पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति की गई। बैठक के दौरान अधिवक्ता अनिल ढुल को आरडब्ल्यूए का प्रधान व अमर शिक्षा सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक एवं संचालक जगबीर शर्मा को उप प्रधान चुना गया। इनके अलावा अनिल मलिक को सचिव, राजकुमारी गर्ग उर्फ शैफाली को उप सचिव व भारत गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। कर्मजीत सिंह ने बताया कि चुनाव में करीब 90 फीसदी मतदान हुआ। अधिवक्ता अनिल ढुल ने अपने प्रतिद्वंदी जीबी गुप्ता को 51 वोट से, जगबीर शर्मा ने अनित लाकड़ा को 23 से, राजकुमारी गर्ग ने पीयूष को 36 व भारत गुप्ता ने बलबीर को 21 मत से हराया। साथ ही संगीता पांडे, अशोक चौहान, संजू सोलंकी, पूजा शर्मा व इंद्रजीत कौर को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed