{"_id":"666b1eb24097a4d38e03e914","slug":"anger-due-to-waterlogging-voice-being-raised-for-cleaning-of-drains-sonipat-news-c-197-1-snp1007-119618-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जलभराव से रोष, नालों की सफाई के लिए उठ रही आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जलभराव से रोष, नालों की सफाई के लिए उठ रही आवाज
Thu, 13 Jun 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित रोहतक मार्ग पर भरा दूषित पानी। संवाद
खरखौदा। कहने को तो शहर के नालों की बारिश से पहले सफाई करने के लिए नगरपालिका ने करीब 21 लाख रुपये का टेंडर लगा रखा है। शहर के नालों को साफ किए जाने का दंभ भी नगरपालिका अधिकारी भर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता उलट है।
रोहतक मार्ग पर शमशान घाट के सामने नालों के ओवर फ्लो हो जाने से जलराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय नागरिक राकेश, धर्मपाल सैनी ने बताया कि शहर में इस जगह तो बारिश के दिनों में भी पानी नहीं भरता था। नगरपालिका की तरफ से की जा रही नालों की सफाई के बावजूद नालों से ओवरफ्लो होकर सड़क पर एकत्रित हो रहा है। मंजीत व प्रमोद का कहना है कि दूषित पानी से बदबू आ रही थी, जब काफी देर तक नालों से पानी सड़क पर निकलता रहा तो उन्होंने नाले का पानी खाली पड़ी जमीन पर छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें कुछ राहत मिली है। उन्होंने नगरपालिका से नालों की सफाई करने की मांग की है।
वर्जन
शहर में सफाई कर्मी नालों की सफाई में कर रहे हैं। रोहतक रोड स्थित शमशान घाट के सामने दूषित जलभराव का मामला सामने आया हैं। जल्दी ही अवरुद्ध नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
संदीप, सचिव, नगर पालिका