{"_id":"6a918b5b0aca5790310eba86","slug":"an-emotional-reunion-showcasing-the-unbreakable-bond-between-a-brother-and-sister-took-place-within-the-prison-walls-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159545-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेल की चहारदीवारी में दिखा भाई-बहन के अटूट रिश्ते का भावुक मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेल की चहारदीवारी में दिखा भाई-बहन के अटूट रिश्ते का भावुक मिलन
Fri, 28 Aug 2026 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जिला कारागार में रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती म
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल की चहारदीवारी और सलाखें भी उनके प्यार को रोक नहीं सकीं। बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंचीं।
भाई से मिलते ही कई बहनें भावुक हो गईं। राखी बांधते समय उनकी आंखों से आंसू छलक आए। जेल परिसर का माहौल पूरी तरह भावनाओं से भरा था। बहनें भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना कर रही थीं। उन्होंने भाइयों को मिठाई भी खिलाई। बहनों ने उनसे जल्द घर लौटने की उम्मीद जताई।
जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के मौके पर विशेष व्यवस्थाएं की थीं। जेल के अंदर ही राखी और मिठाई का इंतजाम किया गया, जिससे बहनें भाइयों के साथ यह पवित्र पर्व मना सकीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात था। जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुलाकात के लिए पहुंची सभी बहनों की सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें भाइयों से मिलने की अनुमति मिली।