फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An earthquake of magnitude 3.4 struck the district, Bhainswal Kalan being the epicenter.

Sonipat News: जिले में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप, भैंसवाल कलां रहा केंद्र

Thu, 15 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.4 struck the district, Bhainswal Kalan being the epicenter.
भूकंप के संबंध में नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की तरफ से जारी की गई जानकारी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोहाना । जिले में बुधवार दोपहर 12 बजकर 49 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी रही। इसका केंद्र गोहना क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप के झटके महसूस होने पर केंद्र के आसपास रहने वाले लोग घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र झज्जर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा के रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ये सभी जिले जोन फैक्टर 0.16 यानी भूकंपीय जोन तीन में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed