फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An 11-point charter of demands regarding the needs of persons with disabilities was submitted.

Sonipat News: दिव्यांगों की मांगों को लेकर सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र

Sat, 19 Sep 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
An 11-point charter of demands regarding the needs of persons with disabilities was submitted.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच क - फोटो : Samvad
सोनीपत। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय खोखर और महासचिव रविंद्र यादव के नेतृत्व में दिव्यांगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। उपायुक्त नेहा सिंह ने मांगपत्र लेते हुए इसे संबंधित विभागों और सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंच की ओर से मांग की गई कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सभी स्तरों पर निशुल्क, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगों के लिए स्थायी दिव्यांग भवन का निर्माण कराया जाए। निजी क्षेत्र समेत सभी क्षेत्रों में रोजगार और आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने तथा सभी दिव्यांगजनों को समान सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय दिव्यांग आयोग को सांविधानिक दर्जा देने, सार्वजनिक भवनों, परिवहन, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों के लिए दिव्यांग कोष गठित करने की मांग की गई। मंच ने दिव्यांगों के साथ भेदभाव, हिंसा और उत्पीड़न पर कार्रवाई, ऋण सुविधा, करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर रविंद्र, विजय कटारिया, मोनू ताराचंद, मनीष, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed