{"_id":"69b14e99bcda0428910ff9c4","slug":"alpha-assaults-team-emerged-victorious-in-the-tug-of-war-competition-held-on-the-first-day-of-the-ncc-fest-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150720-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनसीसी फेस्ट में पहले दिन हुई रस्साकशी स्पर्धा में अल्फा असॉल्ट्स टीम विजेता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनसीसी फेस्ट में पहले दिन हुई रस्साकशी स्पर्धा में अल्फा असॉल्ट्स टीम विजेता रही
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के बीच रस्साकशी का मुकाबला शुरू कराती प्राचार्य। स्रोत :
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को एनसीसी फेस्ट लक्ष्य 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं शुरू हुईं। ओवरऑल विजेता टीम को शौर्य कप प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल की ओर से शुरू की गई प्रतियोगिता में पहले दिन रस्साकशी में अल्फा असॉल्ट्स टीम विजेता रही।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि एनसीसी फेस्ट के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न खेल, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कॉलेज की चारों टीमें अल्फा असॉल्ट्स, ब्रावो बटालियन, केमो कमांडोज और डेल्टा डिफेंडर्स भाग ले रही हैं।
रस्साकशी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का नेतृत्व यूओ शिवानी, क्वार्टर मास्टर शीतल, एलसीपीएल रितिका और कैडेट सपना कर रही हैं। विजेता अल्फा असॉल्ट्स की टीम में कप्तान सपना, सलोनी, अन्नू, मानसी, पूर्णिमा, मुस्कान, स्वाति और रिजर्व में साक्षी, मोनिका व साक्षी शामिल रहीं।